हलिया। क्षेत्र के चक कोटार बीरपुर पहड़ी में सम्राट अशोक वेलफेयर सोसाइटी की ओर से बौद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर ही विश्व शांति एवं मानव कल्याण संभव है। उन्होने कहा भगवान बुद्ध भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में सत्य और अहिंसा का पाठ पठाया है। सत्य और अहिंसा के संदेश से वशीभूत होकर तमाम देश उनके बताए रास्ते पर चल रहे हैं। अध्यक्षता ओकार नाथ कुशवाहा व संचालन लालजी मौर्य ने किया। इस दौरान अपना दल एस जिलाध्यक्ष इं. रामलौटन बिंद, डा.जमावंत मौर्य, सुरज मौर्य, राजू मौर्य, राजेश मौर्य, रमेश मौर्य, विकास सोनकर, केपी शाक्य, भगवान दास कुशवाहा, श्याम नारायण मौर्य, ग्राम प्रधान कृष्णावती मौर्य, शिव प्रसाद विश्वकर्मा, डा.अरुण कुमार मौर्य, दिलीप सिंह पटेल, केशव प्रसाद अग्रहरि, रामदयाल मौर्य, सुरेंद्र मौर्य, तुलसी दास मौजूद रहे।