मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के भरुहना बैंक कॉलोनी स्थित एक होटल में काम करने वाली युवती ने होटल मालिक पर प्रयागराज ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि रिवॉल्वर की नोक पर धमकी देने का भी आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने बताया कि पूर्व में होटल के कर्मचारी पर अपशब्द बोलने की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई। महिला ने बताया कि वह होटल में कुक है। होटल मालिक उसे होटल के कार्य से प्रयागराज लेकर गया। वहां एक होटल में रुके और खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। होटल में युवक-युवतियां आते हैं। जिनको कमरा दिया जाता है। बताया कि पुलिस में शिकायत पर होटल मैनेजर धर्मेंद्र पटेल और होटल मालिक के वाहन चालक राममूरत कोल पर प्राथमिकी दर्ज की गई। होटल मालिक पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। कटरा कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि होटल में काम करने वाली युवती ने होटल कर्मी पर अपशब्द बोलने की शिकायत मिशन शक्ति से की थी। 10 अक्तूबर को पुलिस अधीक्षक पर होटल मालिक के खिलाफ तहरीर देकर शिकायत की गई। होटल मालिक ने भी शिकायत की है। जांच की जा रही है।