फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गिट्टी लदे ट्रक में पीछे से टकराया हाइवा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर लतीफपुर स्थित एक ढाबा के पास सोमवार को सुबह गिट्टी लादकर सड़क के किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बालू लदा हाइवा अनियंत्रित होकर पीछे से टकरा गया। इस हादसे में हाइवा चालक की मौत हो गई। अन्य वाहन चालकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को अलग किया। सोनभद्र से बालू लादकर वाराणसी की ओर जा रहा तेज रफ्तार हाइवा सोमवार को सुबह वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित अहरौरा थाना क्षेत्र के लतीफपुर के पास एक ढाबा के सामने सड़क किनारे गिट्टी लादकर खड़े ट्रक में पीछे से जाकर टकरा गया। हादसे में हाइवा चालक बंबुदर मौर्य (35) पुत्र रामसूरत निवासी रतुआ रायपुर सोनभद्र दोनों वाहनों के बीच में दबा रहा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से जब तक दोनों वाहनों को अलग कराया, तब तक हाइवा चालक ने तड़प कर दम तोड़ दिया। हादसे में हाइवा का खलासी भी घायल हुआ है। पुलिस ने दुर्घटना की सूचना बंबुदर के परिजनों को दी। जानकारी होते ही थाने पहुंचे परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि संभवत हाइवा के चालक को अचानक नींद लग गई। जिसकी वजह से हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें