फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Fri, 11 Sep 2015 12:39 AM IST
मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर समस्याओं से अवगत कराया गया। ज्ञापन में कहा गया कि गंगा नदी में गिरने वाले नाले व पशुवध केंद्र की गंदगी पर तत्काल रोक लगाई जाए। गंगा कटान को रोकने की समुचित व्यवस्था कर घाटों की रक्षा की जाए तथा गंगा घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था की जाए। घाटों पर नशाखोरों व अपराधियों पर पैनी नजर रखी जाए। खुले में मांस की बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा नगर में हो रहे ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाई जाए। इस दौरान हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष दिवाकर मिश्र, विहिप के नगर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पंकज टंडन व गौरव कुमार ऊमर, बजरंग दल के जिला सह संयोजक शांतनु बरनवाल सहित सिद्घार्थ मिश्र, अवनीश शुक्ल, प्रहलाद यादव, राहुल गुप्ता, पुष्कर सेठ, पंकज तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें