फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप मामले की हो उच्चस्तरीय जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने बुधवार को राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल को सम्बोधित पांच सूत्री मांगपत्र जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार को सौंपा। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सौंपे मांग पत्र में जिले की बेटी से हुए सामूहिक दुष्कर्म की उच्चस्तरीय जांच कराने, अस्पताल में हुए घिनौने कार्य में शामिल लोगों को सजा दिलाने, पीड़ित परिवार को 10 लाख का मुआवजा देने के अलावा पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने व अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिकारी को बर्खास्त करने की मांग की है। देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि जनपद की बेटी के आंत का आपरेशन कराने के लिए प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती थी। अपने भाई को बेटी ने लिखकर बताया था कि डाक्टरों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता की मौत एक बड़ी साजिश है। आरोप लगाया है कि पुलिस दोषियों को बचाने में लगी है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाय ताकि और ऐसी पुनरावृत्ति दोबारा न हो सके। उन्होने कहा कि जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी। इस मौके पर सुरेन्द्र सिंह पटेल, अशोक सिंह मुन्ना, रत्नेश श्रीवास्तव, रामजी यादव, घनश्याम साहू, अतुल चौधरी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें