फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले को लेकर जिले में अलर्ट

Sun, 03 Jan 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के पठान कोठ में हुए आतंकी हमले को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने पूरे जिले को एलर्ट  कर दिया है। समस्त थाने की पुलिस को निर्देशित किया है कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड,  भीड़भाड़ वाले इलाके समेत अन्य स्थानों की चेकिंग कर संदिग्धों की तलाश की जाए। बता दें कि पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन के निर्देश पर विंध्याचल इंस्पेक्टर सुनील दत्त दूबे ने डाग स्क्वायड के साथ विंध्याचल मंदिर परिसर, गलिया, पक्काघाट, दीवानघाट, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, समेत अन्य स्थानों की सघनता से चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने आने जाने वाले वाहनों को चेक किया। साथ ही संदिग्धों की तलाश की। इसके अलावा अन्य थाने की फोर्स ने भी अपने अपने इलाके में चेकिंग अभियान चलाया गया। उधर जीआरपी इंस्पेक्टर यूपी सिंह व आरपीएफ अर्जुन सिंह ने फोर्स के साथ ट्रेनों की चेकिंग की। साथ ही  यात्रियों के सामानों की  चेिकंग की गई। इसके अलावा आने जाने वाले यात्रियों पर निगाह रखते हुए संदिग्धों की तलाश की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें