अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी प्रथम वायु नंदन मिश्र ने एनडीपीएस के एक मामले में आरोपी की जमानत याचिका निरस्त कर दी।
अहरौरा पुलिस ने 24 अगस्त को हेरोइन बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया था। महिला के पास से काफी मात्रा में हेराइन बरामद किया गया था। पुलिस ने आरोपी सुल्ताना परवीन निवासी बुढ़ादेई को जेल भेज दिया था। आरोपी सुल्ताना परवीन ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में जमानत याचिका दाखिल की। इस बीच मंगलवार को याचिका पर सुनवाई के बाद अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी प्रथम वायु नंदन मिश्र ने आरोपी महिला की जमानत याचिका निरस्त कर दी।