फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घ्थानांतरण के विरोध में स्वास्थ्यकर्मियों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के बैनर तले स्वास्थ्य विभाग के लिपिक मंगलवार को दूसरे दिन स्थानांतरण के विरोध में धरने पर बैठे रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष गौतम ने कहाकि प्रदेश भर में कुल 2850 के सापेक्ष 1772 लिपिकों का स्थानांतरण किया गया है। जो सरकार के स्थानांतरण नीति के 20 प्रतिशत के सापेक्ष 70 प्रतिशत स्थानांतरण होना धर उगाही दर्शा रहा है। लिपिकों का स्थानांतरण 500 किमी से 1000 किमी दूर जनपदों में किया गया है। इसमें महिलाएं, दिव्यांग भी है। जिनकी सेवाएं मात्र छह महिने तक रही गई है। कहाकि यह विरोध प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार स्थानांतरण निरस्त होने तक जारी रहेगा। लिपिक बीपी मिश्रा ने कहकि सीएमओ कार्यालय में कार्यरत 40 लिपिक में 20 लिपिकों का स्थानांतरण कर दिया गया है। जब तक स्थानांतरण निरस्त नहीं हो जाता है। तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान शिवशंकर यादव, गंगाराम गौड़, जावेद हसन, प्रेमलता वर्मा, संजय कुमार वर्मा, बीपी मिश्रा, संतोषानंद सिंह, अमित सिंह, रेखा मालवीय, रीता श्रीवास्तव, अरविंद माधव, गजेंद्र तिवारी, अनूप दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें