जमालपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से दो दिवसीय खंड स्तरीय ग्रामीण एथलेटिक्स खेल कुंभ का उद्घाटन भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख आनंद सिंह बंटू ने किया। इसमें दौड़, लंबी कूद, डिस्कस थ्रो में युवाओं ने रमखम दिखाया। 200 मीटर सीनियर बालक वर्ग दौड़ में अभिषेक यादव करजी, सब जूनियर में शिवम विश्वकर्मा बैरमपुर एवं जूनियर वर्ग में आकाश राजभर बाराडीह ने प्रथम स्थान हासिल किया। 800 मीटर सीनियर वर्ग दौड़ में हरिचरन, सब जूनियर मोनू बियरही एवं जूनियर वर्ग में अरविंद यादव खाजगीपुर प्रथम रहे। 100 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में धर्मदेव घरवाह, सब जूनियर शिवम कुमार एवं जूनियर वर्ग में शिवम गुप्ता बैरमपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। लंबी कूद सीनियर वर्ग में प्रत्यूष हसौली मचखानी एवं सब जूनियर वर्ग में विकास बहुआर एवं जूनियर वर्ग में प्रशांत मौर्य जमालपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डिस्कस सीनियर वर्ग में अभिषेक, सब जूनियर में माही कुमार एवं जूनियर में सुनील प्रथम स्थान हासिल किया। ऊंची कूद जूनियर वर्ग में प्रशांत मौर्य जमालपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। लंबी कूद बालिका सीनियर वर्ग में अंजली पटेल खेमईबरी, जूनियर वर्ग में कविता यादव शेखापुर एवं सब जूनियर वर्ग में आस्था मौर्य जमालपुर, गोला प्रक्षेप में सीनियर वर्ग में लक्ष्मी गुप्ता डोहरी, जूनियर वर्ग में अंजनी एवं सब जूनियर वर्ग में कविता यादव प्रथम रही। 100 मीटर सीनियर वर्ग दौड़ में उजाला पटेल टेडुआ, जूनियर वर्ग में अंकिता यादव शेखापुर एवं सब जूनियर वर्ग में सपना मदरा एवं 400 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में आचल पाल महादेवपुर, जूनियर वर्ग में अंशिका विशुनपुरा एवं सब जूनियर वर्ग में साक्षी बियरही और 800 मीटर सीनियर वर्ग दौड़ में आंचल पाल महादेवपुर, जूनियर में आंशिका यादव विशुनपुरा एवं सब जूनियर वर्ग में साक्षी यादव बियरही प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रभारी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया। खेल में निर्णायक की भूमिका केशव सिंह, सतीश सिंह, दीपनरायण सिंह, अरूण कुमार सिंह ने निभाई।