मिर्जापुर। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पैरिया टोला स्थित आनंदेश्वर महादेव मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रभु श्रीराम की आरती की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इस दौरान अमित श्रीनेत, दुर्गा शंकर चतुर्वेदी, संदीप, शरद कुमार आदि मौजूद रहे।