फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधी में नहाते समय डूबने से दिव्यांग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के बैधा गांव शुक्रवार की दोपहर बंधी में नहाते समय गहरे जल में जाने से दिव्यांग की मौत हो गई। परिजनों ने शव को बाहर निकाला। क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय रमेश पुत्र जयपति कोल दोपहर में नहाने के लिए गांव के ही चोपन बंधी गया था। वह दोनों पैर से दिव्यांग था। नहाते समय पैर फिसलने से वह नहीं संभल सका और गहरे पानी में चला गया। बंधी में डूबने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के साथ परिजन पहुंच कर आनन-फानन में उसे बाहर निकाल कर हलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां डॉक्टर अभिषेक जायसवाल ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक को 12 वर्षीय पुत्र है। पुत्र और पत्नी शीला का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें