फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हैंडपंप छोड़ रहा पानी, प्यास बुझाने के लिए ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मझवां ब्लाॅक क्षेत्र के रामापुरा पड़ेरी में जलस्तर नीचे भागने से हैंडपंप पानी छोड़ने लगे हैं। जिससे प्यास बुझाने के लिए ग्रामीणों को पानी की तलाश में इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांव निवासी अशोक राय ने बृहस्पतिवार को एडीओ पंचायत मझवां का ध्यान समस्या की ओर आकृष्ट कराते हुए पेयजल समस्या से निजात दिलाने की मांग की। उन्होंने एडीओ पंचायत को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि काफी देर तक चलाने के बाद हैंडपंप से दूषित व गंदा पानी निकल रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में एडीओ पंचायत अनुप दुबे ने कहा सचिव को भेजकर हैंडपंप की जांच कराई जाएगी। यदि हैंडपंप रिबोर योग्य है, तो उसका रिबोर कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें