जिले में परिषदीय विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षा अब 28 नवंबर की जगह 10 दिसंबर से शुरु होगी। इस संबंध में बेसिक के शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने बुधवार को पत्र जारी किया है। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि शिक्षा निदेशक बेसिक के पत्र में कहा गया है कि परिषदीय विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षा 28 नवंबर से शुरु होने वाली थी लेकिन इस समय विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) अभियान चल रहा है। इसमें शिक्षकों व शिक्षामित्रों की ड्यूटी भी बीएलओ के रुप में लगाई गई है। वे विभिन्न कार्य कर रहे हैं। इसलिए परीक्षा में व्यवधान हो सकता है। इन परिस्थितियों को देखते हुए परीक्षा की तिथि अब 10 दिसंबर कर दी गई है। अब परिषदीय विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षा व उनका मूल्यांकन 10 दिसंबर से होगा। जिले में इस समय 1809 परिषदीय विद्यालयों में 253000 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।