फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: धोखाधड़ी मामले में जांच करने आई गुजरात पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। धोखाधड़ी के मामले में दर्ज मुकदमे में आरोपी की तलाश में आई गुजरात पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को पकड़कर ट्रांजिट रिमांड के लिए अदालत में पेश किया। परंतु न्यायालय ने रिमांड देने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। गुजरात के मेहसाणा जिले में लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में कटरा कोतवाली क्षेत्र के ओम नगर कालोनी निवासी ऋषभ कुमार अग्रहरि के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। वारंट जारी होने पर गुजरात पुलिस आरोपी को पकड़ने आई थी। गुजरात के मेहसाणा थाने से उप निरीक्षक केओ रब्बारी बुधवार को मिर्जापुर आए। उन्होंने कटरा कोतवाली पुलिस की मदद से आरोपी ऋषभ कुमार अग्रहरि को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल कराकर ट्रांजिट रिमांड के लिए अदालत में पेश किया, परंतु अदालत ने गुजरात पुलिस को रिमांड देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया।
कोतवाल प्रेम शंकर तिवारी ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में गुजरात पुलिस आरोपी ऋषभ कुमार अग्रहरि को पकड़ने आई थी। वारंट पर उसे पकड़कर ट्रांजिट रिमांड पर गुजरात ले जाती, परंतु रिमांड न मिलने पर उसे उसके पिता के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें