फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी ने पकड़ा चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी ने रेलवे स्टेशन चुनार के पूर्वी छोर के पास से सोमवार की सुबह चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा के निर्देश पर जीआरपी रेलवे स्टेशन पर चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। सोमवार को जीआरपी चुनार के उप निरीक्षक भगवान राम ने पूर्वी छोर पर स्थित स्टेशन नाम पट्टिका के पास से से राहुल कुमार पाठक पुत्र देवेन्दर पाठक निवासी कटाई बोझ थाना तियर जिला भोजपुर बिहार को गिरफ्तार किया। जीआरपी ने उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद किया। उप निरीक्षक भगवान राम ने बताया कि गिरफ्तार चोर चलती ट्रेनों/रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के मोबाइल व सामान चोरी करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें