फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 किसानों के खाते में अब तक नहीं पहुंची अनुदान राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 200 किसानों के खाते में अभी तक गेहूं के बीज के अनुदान की धनराशि नहीं पहुंची है। इससे उनके समक्ष समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन

रबी वर्ष 2021-22 में जिले के 29,081 किसानों ने गेहूं के बीज की खरीद की थी। सभी ब्लॉकों में स्थित राजकीय बीज भंडार के माध्यम से किसानों ने बीज की खरीद की थी। जिसमें अनुदान का प्रावधान था। अनुदान की धनराशि जो कि डीबीटी के माध्यम से बीज खरीदने वाले किसानों के खाते में भेजी जानी थी। इस बीच पूरा सीजन बीत गया, उसके बाद भी अब तक 200 किसानों के खाते में अनुदान की धनराशि नहीं पहुंची है। विभाग का कहना है कि जो बजट आया था, उससे अधिकांश किसानों को अनुदान की राशि भेज दी गई है। वर्तमान में मात्र 200 किसानों की अनुदान की धनराशि नहीं भेजी जा सकी है। उनकी धनराशि भेजने की व्यवस्था की जा रही है। शीघ्र ही अनुदान की धनराशि संबंधित किसानों के खाते में भेजी जाएगी। यह सुविधा लघु एवं सीमांत किसानों के लिए है। जिन किसानों के पास दो हेक्टेअर तक की भूमि है, उनको ही यह सुविधा सरकार की ओर से दी जाती है। इससे अधिक भूमि होने पर भी उनको लाभ सिर्फ दो हेक्टेअर के लिए भी मिलेगा। उप निदेशक कृषि अशोक कुमार उपाध्याय का कहना है कि फिलहाल 200 किसानों के खाते में अनुदान की धनराशि नहीं भेजी जा सकी है। उनके खाते में धनराशि भेजने के लिए शासन स्तर से भेजे गए तीन लाख रुपये प्राप्त हो गए हैं। शीघ्र ही अनुदान की धनराशि संबंधित किसानों के खाते में भेज दी जाएगी। गेहूं के बीज की सरकारी संस्थाओं से खरीद पर 50 प्रतिशत अनुदान सरकार की ओर से किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से दिया जाता है। खरीद के समय किसानों को बीज का पूरे दाम का भुगतान करना होता है। उसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत अनुदान की राशि संबंधित किसान के खाते में ऑनलाइन भेजी जाती है। रबी वर्ष 2021- 22 के सीजन के लिए जिले में साढ़े पांच हजार क्विंटल गेहूं के बीज सभी विकास खंडों में स्थित राजकीय बीज भंडार से बेचे गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें