फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दादा ने बहू पर ही पोती को बेचने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी पुत्र बधू और दो अन्य पर 13 वर्षीय पोती को बेचने का आरोप लगाया। शिकायत शनिवार को थाने में की गई। पुलिस छानबीन कर रही है। जिगना के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि मेरे बेटे की दूसरी शादी हुई है। पहली पत्नी से तीन पोतिया हैं। इसे सौतेली मां प्रताड़ित करती है। इसलिए वह स्वयं तीनो पोतियों की देखभाल करता है। आरोप लगाया कि शुक्रवार को वह घर से काम कर रहे थे। मेरी पत्नी एक पोती के साथ कोटेदार के यहां खाद्यान्न लेने गई थी। घर पर उसकी 13 वर्षीय पौत्री अकेले थी। मौका पाकर सौतेली मां प्रयागराज मेजा के एक गांव के निवासी रिश्तेदार के साथ पोती को उठा ले गई। आशंका है, वह मेरी पोती को कहीं बेच दी है। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने बताया कि छानबीन की जा रही है । घटना सही होने पर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें