फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल में 13 सुविधाएं सरकार ने छीन ली : डॉ. प्रमोद

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने शिक्षकों से कहा कि वे केंद्र और प्रदेश की लुटेरी सरकार के खिलाफ लामबंद हो जाए। नौ साल के दरम्यान इस सरकार ने शिक्षकों की 13 सुविधाओं को छीन लिया। यदि अब भी नहीं चेते तो हमारी सेवाएं भी यह सरकार छीन लेगी। डॉ. मिश्र जय हिंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अहरौरा में शुक्रवार को आयोजित जनपदीय सम्मेलन और शैक्षिक संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा की सरकार एक तो शिक्षकों को बदनाम कर रही है और दूसरे, महानिदेशक स्कूल शिक्षा का पद सृजित कर नाना प्रकार के आदेशों के माध्यम से उन्हें प्रताड़ित कर रही है। सरकार के नुमाइंदे विधान परिषद सदस्य सरकार के खिलाफ जाकर कभी भी शिक्षक के हित में नहीं बोल सकते। मंडल अध्यक्ष केदारनाथ दुबे ने कहा कि शिक्षक यदि अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ने के लिए हर संघर्ष करने को तैयार नहीं होगा तो संघर्षों से प्राप्त परिलब्धियां समाप्त होती जाएंगी। मंडलीय मंत्री गणेश प्रसाद सिंह ने कहा कि पहले हमारी पेंशन छीनी गई और लॉलीपॉप के रूप में नई पेंशन प्रणाली दी गई।अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सत्यभूषण सिंह और संचालन जिला मंत्री डॉ. रमाशंकर शुक्ल ने किया। विद्यालय के प्रबंधक शुभेन्द्र कुमार ने आभार प्रकट किया। छात्राओं ने स्वागत गीत, झंडा गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, कौशल प्रताप सिंह, राधाकांत त्रिपाठी, रामाश्रय सिंह, डॉ. शशिधर उपाध्याय, अरविंद दुबे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें