फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: उमेश पाल हत्या कांड में सरकार कर रही अपना काम ः सुरेश खन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि अपराध कैसा भी हो मुख्यमंत्री द्वारा जीरो टालरेंस का जो संदेश दिया गया है, उसी के अनुरूप कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन व पुलिस अपना-अपना कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आपराधिक मामलों में जो भी दोषी हैं, उन्हें सजा दिलाने का कार्य हो रहा है, चाहे उमेश पाल हत्या का मामला हो अथवा अन्य आपराधिक मामले। रामचरितमानस पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह हमारी आस्था का सवाल है। इसमें किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। हम लोग बरसों से रामचरितमानस के माहौल में पले बढ़े हैं। इसके प्रति श्रद्धा भाव रखते हैं। जो लोग इस पर प्रश्न उठाते हैं, वे सिर्फ अपने को चर्चा में बनाए रखने के लिए ऐसा कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें