फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो विद्यालयों का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान चोरी

विज्ञापन
ज्ञानपुर के प्राथमिक विद्यालय कंसापुर में चोरी के बाद खुला रसोई कक्ष। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर/घोसिया। शुक्रवार की रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो विद्यालयों का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये का सामान उठा ले गए। शनिवार को सुबह जानकारी होने पर प्रधानाध्यापकों ने थानों में तहरीर दी। पुलिस ने स्थलीय निरीक्षण कर जांच भी शुरू कर दी। ज्ञानपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय कंसापुर में तैनात प्रधानाध्यापक सुषमा यादव ने ग्राम प्रधान कोमल पाल के साथ तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शुक्रवार को विद्यालय समय से बंद किया गया था। रात में चोर रसोई कक्ष का ताला तोड़कर गैस सिलिंडर समेत अन्य सामान उठा ले गए। विद्यालय में चोरी की यह पांचवीं घटना है, लेकिन एक बार भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। सुनीता यादव, मोहम्मद जुनैद मंसूरी, अनुराधा यादव, मनीषा वर्मा ने कहा कि चोरों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर शिक्षक एसपी से मिलेंगे। दूसरी घटना औराई ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय हरिनारायणपुर में हुई। प्रधानाध्यापक चंद्रकेश्वर त्रिपाठी ने औराई पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पहली बार हुई चोरी के समय ही पुलिस ने सख्ती दिखाई होती तो दूसरी बार चोर इस तरह की हरकत न कर पाते। रात में चोरों ने बाउंड्रीवाल फांद कर कमरों का ताला तोड़ दिया। चोरों के हाथ एक लैपटॉप, प्रिंटर, सरकारी कागजात, दो भरे हुए सिलिंडर, दो खाली सिलेंडर, चार भगोना, एक बड़ा एलपीजी चूल्हा, बर्तन लगे हैं। मौके पर पहुंचे डायल 112 के उप निरीक्षक श्याम शंकर ओझा ने रिपोर्ट थाना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने कहा कि तहरीर पर जांच की जा रही है।

औराई के कंपोजिट विद्यालय हरिनारायणपुर में टूटे स्टोर बाक्स। संवाद- फोटो : BHADOHI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें