फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ई-रिक्शा से जा रही महिला के गले से सोने की चेन कटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के संगमोहाल के पास सोमवार की दोपहर ई-रिक्शा से जा रही महिला के गले से सोने की चेन कट गई। सोमवार की रात को महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया किसी ने उसे गले से सोने की चेन काट लिया है। महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के अमानगंज निवासी किरण सिंह पत्नी विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार की दोपहर वह ई-रिक्शा से संगमोहाल चौराहे से थोड़ा सा आगे पुल के नीचे पहुंची थी। किसी व्यक्ति ने उसके गले से सोने की चेन काट लिया। उसके गले में 20 ग्राम सोने की चेन थी। सोमवार की रात को महिला ने कटरा कोतवाली में तहरीर दी। महिला की तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कटरा कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि किरण सिंह अपने आवास अमानगंज देवी घाट कोतवाली शहर से ई-रिक्शा से संगमोहाल चौराहे पर आई थीं। रिक्शा से उतरकर सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने के लिए गई थीं। इसी दौरान उनको पता चला कि गले में चेन नहीं है। मामले में तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें