जिला प्रशासन की लाख कवायद के बाद भी गंगा में ओवरलोड नावों का संचालन बेखौफ जारी है।
नगर के कचहरी घाट, बरियाघाट, नारघाट, सुंदरघाट, पक्काघाट सहित कई अन्य गंगा घाटाें से नावाें में सवारियाें को ठूंस-ठूंस कर भरा जा रहा है, जिससे बीच मझधार में नाव के पहुंचने पर सवरियाें की जान सांसत में हो जाती है।
नाव पर सवरियाें सहित बाइक व साइकल भी रखकर इस पार से उस पार बेखौफ होकर कराया जा रहा है।