फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनलाइन दें जीवित प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मुख्य कोषाधिकारी ने कहा है कि कोषागार से पेंशन प्राप्त कर रहे सभी पेंशनर आनलाइन जीवन/ जीवित प्रमाणपत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि निदेशक कोषागार उप्र के निर्देश के अनुपालन में मिर्जापुर कोषागार से पेंशन से प्राप्त कर रहे समस्त पेंशनर कोविड-19 की आपदा के दृष्टिगत कोषागार में आने से बचने के लिये जीवन/जीवित प्रमाण पत्र संबंधित वेबसाइट पर दे सकते हैं। पेंशनर्स अपने नजदीकी सुविधा केंद्रों/साइबर कैफे इत्यादि केंद्रों पर जाकर या जिसके पास डिवाइस मौजूद हो डिजिटल लाइफ सर्टीफिकेट जनरेट कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में पेशनर्स को कोषागार में स्वयं उपस्थित होकर जीवन प्रमाण पत्र की हार्डकाफी देने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें