फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्राओं ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल स्थित राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में बुधवार को डाॅ. संपूर्णानंद वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बालिकाएं अव्वल रहीं। जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता में कृत्रिम बुद्धिमत्ता मानव जाति के लिए भविष्य में चुनौती नहीं बल्कि सहयोगी होगी विषय पर पक्ष और विपक्ष में प्रतिभागियाें ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

इसमें पक्ष में राजकीय बालिका इंटर काॅलेज की खुशी कुमारी प्रथम रहीं तो विपक्ष में आर्यकन्या इंटर काॅलेज की ज्योति प्रजापति प्रथम स्थान पर रहीं। पक्ष में दूसरे स्थान पर आर्यकन्या इंटर काॅलेज की ही सोनाली गुप्ता रहीं। वहीं विपक्ष में दूसरे स्थान पर महेश भट्टाचार्य इंटर काॅलेज अकोढ़ी के रोहित कुमार रहे। निर्णायक मंडल में डाॅ. राकेश सिंह, डाॅ. प्रमोद मिश्र, प्रेमचंद यादव आदि शामिल थे। प्रधानाचार्य महेंद्रनाथ ने बताया कि परिणाम जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को प्रेषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें