राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती पुलिस को दिए तहरीर पर कार्रवाई ना होने के एक सप्ताह बाद जहर की पुड़िया लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी के परिजनों ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मामला बढ़ता देख दोनों पक्षों को थाने ले गई। युवती का युवक से चार वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। दबाव डालकर प्रेमी ने उसका गर्भपात करा दिया। शादी करने से इंकार करने पर युवती सोमवार को जहर की डिबिया लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई। घर पहुंचते ही परिजनों में हड़कंप मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले लेगी ले गई है। जहां पर दोनों पक्षों मेें आपसी सुलह के लिए पंचातय हुई। मड़िहान निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रपंच का है। दोनों पक्ष शादी के लिए समझौता कर रहे है। समझौता न होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।