फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, परिजनों ने की युवक की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंच गई। उसे खोजते हुए प्रेमी के घर पहुंचे परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी। पिटाई में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ट्राॅमा सेंटर वाराणसी ले जाया गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक और एएसपी ऑपरेशन मौके पर पहुंचे। पुलिस पिटाई करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती का गांव के ही सतीश कुमार से एक साल से प्रेम संबंध है। शुक्रवार को रात साढ़े आठ बजे युवती प्रेमी के घर पहुंच गई। उसे खोजते हुए परिजन सतीश के घर पहुंचे। वहां सतीश ने युवती को कमरे में बंद कर बताया कि वह यहां नहीं है, परंतु युवती के परिजनों को पता चल गया। इसके बाद युवती के परिजनों ने लाठी-डंडे से सतीश की पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची चुनार पुलिस घायल युवक को सीएचसी चुनार लेकर गई। वहां से उसे ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन और एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात की गई है। एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई थी। युवती के घर वालों ने युुवक की पिटाई की। इस मामले में 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें