फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: महिला महाविद्यालय भवन का निर्माण अधूरा रहने से छात्राएं हो रहीं परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। पहाड़ी विकास खंड के उमरिया में छात्राओं को उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राजकीय महिला डिग्री कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। करीब सात करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से सीएंडडीएस की तरफ से वर्ष 2019 में महाविद्यालय भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। निर्माण कार्य मार्च 2022 तक पूरा कर लिया जाना था, लेकिन लापरवाही के कारण अब महाविद्यालय भवन का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है। इसके चलते क्षेत्र के छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्राइवेट कॉलेजों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र में महिला डिग्री कॉलेज के अभाव में छात्राओं को स्नातक की शिक्षा के लिए प्राइवेट काॅलेजों का सहारा लेना पड़ रहा है। वर्ष 2019 में जब राजकीय महिला डिग्री काॅलेज भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ था तो क्षेत्रीय लोगों में इस बात की खुशी थी कि अब वे अपनी बेटियों को भी नजदीक के कॉलेज में उच्च शिक्षा दिला पाएंगे। इस बीच तीन साल से अधिक समय बीतने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है।
महाविद्यालय भवन तीन मंजिला बनाया जाना है, लेकिन अब तक राजकीय महिला डिग्री काॅलेज के दो तल का निर्माण कार्य पूरा हो पाया है। कार्य में शिथिलता व ग्रामीणों की शिकायत पर तत्कालीन जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने विभागीय अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई थी। मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस भी कई बार निरीक्षण कर निर्माण कार्य का जायजा ले चुकी हैं। गुड़वत्ता युक्त कार्य न पाए जाने पर कड़ी फटकार लगाई गई थी। मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस का कहना है कि इसके बारे में ठीक ढंग से पता नहीं है। शिकायत मिली है तो इसके बारे में जांच कर राजकीय महिला डिग्री कॉलेज के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें