राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के इमिलिया 84 गांव के पास सोमवार को स्कूल में प्रवेश के लिए जा रही साइकिल सवार छात्रा को पीछे से बाइक सवार ने धक्का मार दिया। जिससे छात्रा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। लुसा ग्राम सभा के पोखरौध गांव निवासी चंद्रमन पाल की पुत्री नगीना पाल घर से किसान इण्टर कालेज राजगढ़ हाईस्कूल में एडमिशन कराने के लिए विद्यालय जा रही थी। इमिलिया 84 गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल से आ रही छात्रा को पीछे से धक्का मार दिया। जिससे छात्रा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर राजगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छात्रा को इलाज के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं बाइक सवार सरसों सेमरी गांव निवासी 30 वर्षीय माला वर्ष पुत्र रंगलाल व 28 वर्षीय राजेन्द्र वर्ष पुत्र राजकुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया।