फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: स्कूल बस से उतरी छात्रा की ट्रक से कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के भिस्कुरी गांव के पास बुधवार को दोपहर में स्कूल बस से उतरकर घर जा रही बालिका सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आ गई। इस हादसे में बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घर के पास हुए हादसे में बालिका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के भिस्कुरी निवासी सुुनील दुबे की 10 वर्षीय पुत्री आराध्या जसोवर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में कक्षा दो की छात्रा थी। वह प्रतिदिन की तरह बस से सुबह स्कूल गई थी। दोपहर में स्कूल बस ने घर के पास भिस्कुरी गांव के पास छात्रा को उतारा। छात्रा सड़क पार कर रही थी कि मिर्जापुर की ओर से जा रहे ट्रक की चपेट में आ गई। इस हादसे में मौके पर ही बालिका की मौत हो गई। हादसा होने पर बस में बैठे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। तब तक परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन बालिका को उपचार के लिए ले जाते, उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। बालिका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उधर, ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। सूचना पर बरकछा चौकी प्रभारी विजय राय मौके पर पहुंचे। छात्रा के दादा कैलाशनाथ दुबे ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी पौत्री दोपहर एक बजे स्कूल वाहन से घर लौट रही थी। स्कूल वाहन ने गलत दिशा में गाड़ी खड़ी कर बच्चे को उतारा। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक चालक ने बिना हार्न बजाए आराध्या को टक्कर मार दिया। इससे आराध्या की मौत हो गई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी भी पहुंचे। प्रभारी देहात कोतवाल डीपी यादव ने बताया कि स्कूल बस से उतरकर घर जाते समय ट्रक के टक्कर से बालिका की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें