राजगढ़। थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव निवासी एक किशोरी का सोमवार को सुबह झूला झूलते समय दुपट्टे से गला कस गया। इससे किशोरी बेहोश हो गई। परिजन उसे सीएचसी राजगढ़ ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
भागलपुर गांव निवासी काजल (13) घर के बगल में झूला झूल रही थी। झूला झूलते समय उसके दुपट्टे से गला कस गया। इससे वह गिरकर बेहोश हो गई। बेहोश होने की जानकारी होने पर परिजन उसे सीएचसी राजगढ़ ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।