राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र धनावल गांव निवासी एक युवती मंगलवार की रात खाना बनाते समय झुलस गई। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय पूनम पत्नी नीलेश कुमार मंगलवार की रात खाना बना रही थी। इस दौरान चूल्हे की आग से उसकी साड़ी जलने लगी। साड़ी में आग लगने से वह झुलसने लगी। शोर सुनकर परिजन आए और किसी तरह से आग को बुझा कर उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।