मिर्जापुर। हलिया पुलिस ने रविवार को आरोपित को गिरफ्तार कर युवती को बरामद कर लिया। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव का एक युवक उसकी पुत्री को बहला कर भगा ले गया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। छानबीन करते हुए पुलिस ने युवती को बरामद कर आरोपित युवक आशीष पुत्र रामकिशुन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।