हलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव की नौ वर्षीय बालिका घर से शनिवार को शाम करीब पांच बजे लापता हो गई। रविवार को परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर खोेजबीन करने की गुहार लगाई। इस बीच दोपहर में बालिका एक बरात में विदाई के बाद मिल गई। पुलिस ने बालिका को परिजनों के हवाले कर दिया।
थाना क्षेत्र के हर्रा गांव निवासी दयाराम मौर्य ने रविवार को तहरीर देकर बताया कि उनकी नातिन शिवानी कक्षा तीन की छात्रा है। प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती है। शनिवार को शाम पांच बजे घर के पास खेल रही थी। अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद कहीं पता नहीं चला। उधर, रविवार को सुबह जब हलिया में बरात की विदाई हुई तो बालिका रोने-बिलखने लगी। इसकी सूचना विवेक पांडेय ने हलिया पुलिस को दी। पुलिस ने बालिका के पिता रामनारायण मौर्य को सूचना देकर थाने बुलाकर को सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि मां की डांट से नाराज होकर बालिका किसी साधन से हलिया बाजार एक बरात में चली गई थी। वहां बरात विदाई होने पर मिली है। उसे परिजनों को सौंप दिया गया।