नरायनपुर चौकी क्षेत्र के वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर कमालपुर गांव के सामने मंगलवार को हुए सड़क हादसे में अज्ञात युवक की मौत हो गई। हादसे में घायल एक अन्य बीएड छात्रा की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक आटो चालक चुनार से सवारी भरकर नरायनपुर की ओर आ रहा था। कमालपुर गांव के सामने ट्रक ने आटो में धक्का मार दिया। जिससे आटो में सवार चार लोग घायल हो गए। दो को आंशिक चोट थी उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। आटो में जमालपुर थाना क्षेत्र के भभौरा गांव की बीएड की छात्रा श्यामा सिंह प्रतिदिन की तरह मंगललवार को कालेज जाने के लिए घर से साइकिल से निकली थी। छात्रा ने अपनी साइकिल एक परिचित के यहां अदलहाट बाजार में रखकर टेम्पो से सवार हो कर नरायनपुर टैम्पो स्टैंड तक पहुंची। टेंम्पो से कैलहट स्थित रामललित महिला महाविद्यालय पढ़ने गई थी। श्यामा सिंह बीएड की अंतिम सेमेस्टर की छात्रा थी। जो कालेज से घर वापस आ रही थी, इस दौरान नरायनपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के कमालपुर गांव के पास हादसे में घायल हो गई। एक परिचित उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। श्यामा तीन बहनों में सबसे छोटी थी।