फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नहर में डूबने से बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के अहुगी कला गांव में सोमवार को शाम को खेलते समय बालिका अदवा नहर में डूब गई। परिजन खोजबीन करते हुए नहर के पास पहुंचे तो बालिका मिली। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के रीवा के चाकघाट निवासी शैलेंद्र की पत्नी आरती अपने पांच वर्षीय पुत्री नैना के साथ एक माह पहले अपने मायका हलिया थाना क्षेत्र के अहुगी कला पिता नन्हकू कहार के घर आई थी। सोमवार को शाम को घर के पास एक मुर्गा टहल रहा था। नैना उस मुर्गे के साथ खेलने लगी। मुर्गा आगे अदवा नहर में चला गया। बालिका नैना भी उसके पीछे भागी। उसी बीच नैना फिसल कर नहर में गिर गई। नहर में पानी अधिक था। इससे वह डूब गई। काफी देर तक घर के पास नहीं दिखने पर परिजन उसे खोजने लगे। खोजते हुए नहर के पास गए तो देखा नैना पर नजर पड़ी। डूबने से उसकी मौत हो गई थी। परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टर ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि डूबने से बालिका की मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें