फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 45 नवजात की माताओं को दिए उपहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। महिला चिकित्सालय में शुक्रवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। महिला कल्याण विभाग की ओर से 100 दिन की कार्ययोजना के तहत मातृ स्वास्थ्य के इस कार्यक्रम में 45 नवजात कन्याओं की माताओं को पौधे और उपहार दिए गए।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिला विधिक प्राधिकरण के पूर्ण कालिक सचिव विनय आर्या ने कार्यक्रम का आरंभ किया। उन्होंने 45 बच्चियों की माताओं को बधाई पत्र, बेबी किट, बेबी बेड, और सेनेटरी पैड दिए। उन्होंने पीसीपीएनडीटी एक्ट की भी जानकारी दी।

अध्यक्षता कर रही जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की सहायता राशि इस वित्तीय वर्ष से 15000 से बढ़ाकर 25000 रुपये कर दी गई है। इस योजना का लाभ उस दंपती को प्राप्त होता है, जिनको एक पुत्री अथवा एक पुत्र या दो पुत्रियां होती हैं। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, सामान्य व निराश्रित महिला पेंशन, सामुहिक विवाह योजना के बारे में भी बताया गया। मिशन शक्ति के अंतर्गत जिले में संचालित वन स्टाप सेंटर की कार्यप्रणाली व दहेज उत्पीड़न संबंधी केसों के निस्तारण की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


जिले में संचालित 1098 चाइल्ड लाइन के कार्यों को भी बताया गया। कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाचार्य मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, प्रभारी अधीक्षक मंडलीय अस्पताल डाॅ. वंदना मौर्या ने भी जानकारी दी। वन स्टाप सेंटर की पूजा मौर्य, चाइल्ड लाइन के जिला कोऑर्डिनेटर अरुण, काउंसलर प्रियंका सिंह, प्रीति, राधिका सिंह व विवेक श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें