फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: काशी की तर्ज पर विंध्य क्षेत्र के घाट भी होंगे पक्के, पाथ-वे का कराया जाएगा निर्माण

Thu, 19 Jan 2023 09:53 AM IST
वाराणसी ब्यूरो जयेंद्र चतुर्वेदी, मिर्जापुर

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट विंध्य कॉरिडोर की कार्ययोजना में एक और अध्याय जुड़ने जा रहा है। काशी की तर्ज पर विंध्य क्षेत्र के 14 घाटों को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विंध्याचल का परशुराम घाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट विंध्य कॉरिडोर की कार्ययोजना में एक और अध्याय जुड़ने जा रहा है। काशी की तर्ज पर विंध्य क्षेत्र के 14 घाटों को विकसित किया जाएगा। इन 14 घाटों को पक्का बनाने के साथ ही पाथवे का भी निर्माण कराया जाएगा। ताकि जरूरत पड़ने पर दर्शनार्थी मंदिर आने व जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग के तौर पर इसका इस्तेमाल कर सकें।

विज्ञापन


जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। मुख्यमंत्री ने पहले ही सैद्धांतिक सहमति भी दे दी है। मुख्यालय से हरी झंडी मिलते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। इस योजना पर कुल 7767.62 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।

डीएम ने की सीएम योगी से मुलाकात

विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले ज्यादातर श्रद्धालु पहले गंगा स्नान करते हैं फिर मां के दर्शन-पूजन के लिए जाते हैं। इसी प्रकार आध्यात्मिक पर्यटन के दृष्टिकोण से आने वाले सैलानी गंगा दर्शन और नौका विहार भी करते हैं। कच्चा, उबड़-खाबड़ व व्यवस्थित घाट नहीं होने की वजह से श्रद्धालुओं को समस्या का सामना करना पड़ता है।

समस्या को देखते हुए घाटों को पक्का बनाने के लिए जिलाधिकारी ने पहल की। उन्होंने हाल ही में लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात की और विंध्य कॉरिडोर की प्रगति से अवगत कराया। साथ ही गंगा घाट के विकास से जुड़ी योजना पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने इसको लेकर सैद्धांतिक सहमति भी दे दी है।

सिंचाई विभाग ने प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। जल्द ही प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। घाट बन जाने के बाद विंध्य कॉरिडोर की खूबसूरती बढ़ने के साथ ही भीड़ के दौरान मुख्य मार्ग के विकल्प के रूप में घाटों के पाथ वे का प्रयोग किया जा सकेगा। साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। जल परिवहन का रास्ता भी खुलेगा।
विज्ञापन

इन घाटों पर होगा निर्माण

योजना के तहत मलहिया घाट, अखाड़ा घाट, गुदारा घाट, इमली घाट, भैरव घाट, परशुराम घाट, बाबू घाट, पक्का घाट ,कच्चा घाट, चिकान घाट ,बलुआ घाट, दीवान घाट, राजा घाट, फुलवरिया घाट को पक्का कराया जाएगा।

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान घाट से जुड़ी योजना पर चर्चा कीगई थी। करीब 1500 मीटर पाथ वे और 600 मीटर पक्का घाट बनाने की योजना है। सिंचाई विभाग के माध्यम से प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। इससे घाटों में निरंतरता आ जाएगी और कटान भी रुकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें