मिर्जापुर। जीडी बिनानी पीजी कालेज में स्नातक प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए शुक्रवार को तीसरी सूची जारी कर दी गई। इस सूची के अनुसार प्रवेश चार व सात अक्टूबर को होगा। इसमें बीकाम सामान्य वर्ग के लिए 63.20 प्रतिशत अंक, अन्य पिछड़ा वर्ग में 57.78 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए समस्त आवेदक अर्ह हैं। इसी प्रकार बीए में सामान्य वर्ग के लिए 62.80 प्रतिशत अंक, अन्य पिछड़ा में 62.40 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति के लिए 56.20 प्रतिशत एवं जनजाति के लिए समस्त आवेदक अर्ह हैं। यह जानकारी प्राचार्य डॉ. केके चौरसिया ने दी। प्रवेश के लिए आनलाइन फार्म की हार्ड कापी, इंटरमीडिएट की मार्कशीट, टीसी आदि प्रमाणपत्र की मूल प्रति तथा चार पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है।