फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए जीडी बिनानी कॉलेज ने जारी किया कट ऑफ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। भरूहना स्थित जीडी बिनानी पीजी काॅलेज की बीए, बीकाॅम प्रथम सेमेस्टर सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए पहली कट ऑफ जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. वीना देवी सिंह ने बताया कि बीए प्रथम सेमेस्टर का प्रथम कट ऑफ सामान्य वर्ग के लिए 65.20 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 57 प्रतिशत, अनुसूचित जाति के लिए 51.20 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति के लिए 46.60 प्रतिशत तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 47.20 प्रतिशत निर्धारित की गई है। इसी प्रकार बीकाॅम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए प्रथम कट ऑफ सभी वर्गों के आवेदकों को अर्ह माना गया है। उन्होंने बताया कि बीए तथा बीकाम प्रथम सेमेस्टर के प्रथम मेरिट लिस्ट का प्रवेश 27 जुलाई से सात अगस्त तक किया जाएगा। इसके बाद दूसरी सूची जारी की जाएगी। प्रवेश के दौरान सूची में शामिल विद्यार्थियों को प्रवेश समिति के समक्ष दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें