पथरहिया स्थित विकास भवन सभागार में मंगलवार को आयुर्वेद विभाग की ओर से मेरे दैनिक जीवन में आयुर्वेद की उपयोगिता विषय पर मंडल स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सोनभद्र की कक्षा 12 की छात्रा गौरी पराशर ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर भदोही की शिखा यादव तथा तृतीय स्थान पर भदोही की ही मनीषा शुक्ला रहीं। चौथे व पांचवें स्थान पर सोनभद्र की आयुषी व सुप्रिया चौरसिया रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विजेता 21 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में शामिल होंगे। लोगों को आयुर्वेदिक नि:शुल्क औषधियों का वितरण भी किया गया। सांत्वना पुरस्कार भी वितरित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर आयुक्त प्रशासन रमेश यादव मौजूद रहे।
निर्णायक मंडल में संयुक्त मजिस्ट्रेट नवनीत सेहरा (आईएएस ) एवं वरिष्ठ चिकित्साधिकारी आयुर्वेद डॉ. सत्य प्रकाश आदि शामिल थे। इस दौरान डॉ. श्रीकांत रजक (क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी व नोडल अधिकारी मौजूद रहे।