मड़िहान। वाहन चेकिंग के दौरान एसओजी व स्थानीय पुलिस की टीम द्वारा सोमवार की शाम को मिर्जापुर की तरफ जा रही कार से गांजा बरामद कर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। तीनों के पास गाड़ी के पेपर नहीं मिले। मड़िहान थाना के सामने तलाशी अभियान में रोके जाने पर जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा निवासी एक युवक के साथ झारखंड निवासी दो लोग भयभीत होने लगे। संदेह होने पर तलाशी ली गई तो तो कार के पिछले सीट के नीचे बने बाक्स में काफी मात्रा में गांजा मिला। एसओजी टीम प्रभारी विनोद यादव व स्थानीय पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों से जानकारी मिली कि झारखंड से सोनभद्र के रास्ते मिर्जापुर से जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा गांजा ले जाया जा रहा था। अनुमान लगाया गया कि लगभग 50 किलो गांजा कई पालीथिन के अंदर रखा मिला। फिलहाल पुलिस इस संबंध में कुछ नहीं बता रही है।