मिर्जापुर। अदलहाट पुलिस ने भांग की दुकान में गांजा बिकने का वीडियो वायरल होेने पर मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अदलहाट थाना क्षेत्र के बरईपुर ग्राम सभा में भांग की दुकान में गांजा बेचे जाने का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक अदलहाट को कार्रवाई का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष चुनार नरेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अब्दुल रहमान निवासी छोटा मिर्जापुर थाना अदलहाट को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 720 ग्राम गांजा और 300 रुपये नकद बरामद हुए हैं।