फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप का आरोपी इनामियां गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली पुलिस ने किशोरी से गैंगरेप के आरोपी फरार चल रहे 15 हजार के इनामिया को मंगलवार को हथिया फाटक के पास से तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। विंध्याचल थाना क्षेत्र से छह फरवरी 2019 को एक नाबालिग लापता हो गई थी। उसके पिता ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। विवेचना में पीड़िता के साथ गैंगरेप का पता चला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पवन पटेल पुत्र मिश्रीलाल पटेल निवासी जोपा थाना विन्ध्यांचल और रोहित सरोज पुत्र हरिशचन्द्र सरोज निवासी जोपा पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया। आरोपियों की जमानत हो गई। इसके बाद इनके ऊपर गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना कटरा कोतवार रमेश यादव कर रहे थे। गैंगस्टर के आरोपी पवन पटेल को पुलिस ने 29 जुन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दुसरे अभियुक्त रोहित सरोज की गिरफ्तारी नही हो पा रही रही थी। गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने उसके ऊनी 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। इसके बाद कटरा कोतवाल रमेश यादव ने सूचना पर मंगलवार को हथिया फाटक के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से एक तमंचा दो कारतूस बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें