फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 66.070 मीटर पर स्थिर हुआ गंगा का जलस्तर

विज्ञापन
बढ़ाव के बीच बरियाघाट से लिया गया गंगा का दृश्य।-संवाद।
विज्ञापन
गंगा के घटाव-बढ़ाव का क्रम जारी है। बीते 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़कर बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे तक 66.030 मीटर पहुंच गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा था लेकिन बृहस्पतिवार की शाम छह बजे तक गंगा का जलस्तर 66.070 मीटर पहुंचकर स्थिर हो गया। इससे तटवर्ती क्षेत्रों में लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि जिले में अभी बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। जिले में कुल 404 गांव बाढ़ के दायरे में आते हैं। जिले में चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर और खतरे का निशान 77.724 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें