फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दो घंटे में एक सेंटीमीटर बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। गंगा के जल स्तर में घटाव के बाद बुधवार को दोपहर से फिर पानी बढ़ना शुरू हो गया है। दो घंटे में एक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए गंगा के तटवर्ती इलाकों के लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

कई दिन से लगातार बढ़ रहे गंगा का पानी तेजी से घटने से तटवर्ती इलाके के लोग राहत महसूस कर रहे थे। इस बीच बुधवार को दोपहर 12 बजे से फिर गंगा में पानी बढ़ना शुरू हो गया। गंगा का जलस्तर 69.990 मीटर पहुंच गया है। बीते शनिवार को गंगा का जलस्तर 69.83 मीटर पर था। जिले में चेतावनी बिंद 76.724 व खतरे का निशान 77.724 मीटर पर है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण बरियाघाट सहित अन्य घाटों की सीढि़यां व रेलिंग फिर से पानी में डूब गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें