फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आधा सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा गंगा का जल स्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। गंगा का जलस्तर 70.140 मीटर पर पहुंचने के बाद रविवार को सुबह आठ बजे से आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घटने लगा है। इससे तटवर्ती इलाकों में बसे लोगाें ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जिले में छानबे विकास खंड के अलावा कोन, सीखड़, मझवां, नरायनपुर, पहाड़ी व सिटी आदि के तटवर्ती इलाके बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हैं। पिछले वर्ष गंगा में आई बाढ़ के चलते किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था। अगस्त माह में दूसरी बार गंगा का जलस्तर बढ़ने पर किसानों की चिंता बढ़ गई थी। अब गंगा का जलस्तर घटने से फिलहाल बाढ़ का खतरा टल गया है। इससे किसानों के साथ ही अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है। जिले में चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर है और खतरे का निशान 77.724 मीटर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें