फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: धीरे-धीरे चढ़ रही गंगा, तटवर्ती गांवों की बढ़ी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
- 66.310 मीटर पहुंचा जलस्तर, बढ़ाव की रफ्तार एक सेमी प्रति घंटा
विज्ञापन

मिर्जापुर। गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। दिन ढलने के साथ नदी के बढ़ने की रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई, लेकिन लगातार बढ़ते जलस्तर ने तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लोग नदी के रुख पर नजर बनाए हुए हैं। जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि को लेकर सतर्क हैं। शनिवार शाम से शुरू हुआ बढ़ाव रविवार को भी जारी रहा। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, रविवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 66.200 मीटर दर्ज किया गया। उस समय नदी दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही थी। दिनभर जलस्तर में लगातार वृद्धि होती रही, जबकि शाम तक बढ़ाव की गति घटकर एक सेंटीमीटर प्रति घंटा रह गई। शाम छह बजे गंगा का जलस्तर बढ़कर 66.310 मीटर पहुंच गया। जिले में चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर तथा खतरे का निशान 77.724 मीटर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें