मिर्जापुर। जिले में भले ही बरसात कम हो रही है लेकिन प्रतिदिन बढ़ रही गंगा को लेकर तटवर्ती इलाके के लोग सहमे नजर आ रहे हैं। दस दिन पहले जहां गंगा में रेती नजर आ रहे थे वहीं अब पानी ही पानी नजर आ रहा है। नगर में स्थित कई घाटों की सीढ़ियों से गंगा का पानी से दूर हो गया था अब प्रतिदिन दो से चार सीढ़ियां पानी से डूब जा रहे हैं। गंगा में प्रतिदिन बढ़ते पानी को लेकर विशेषकर गंगा के तटवर्ती इलाकों में कोन विकास खंड, मझवां, पहाड़ी, सीखड़ व नरायनपुर विकास खंड के ग्रामीण परेशान नजर आ रहे हैं। नदी के किनारे स्थित बोई फसलों के डूबने का खतरा बढ़ गया है। फिलहाल जिस तेजी से गंगा बढ़ रही हैं वहीं जिले में स्थापित बाढ़ चौकियों का अभी तक कोई अतापता नहीं।