फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 67.98 मीटर के स्तर पर थमीं गंगा, प्रशासन ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा में पानी का बढ़ाव शुक्रवार को थम गया, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली। एक दिन पहले बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे चार घंटे में एक सेंटीमीटर गंगा का पानी बढ़ रहा था।
विज्ञापन

ओझला स्थित केंद्रीय जल आयोग के रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को सुबह आठ से बढ़ाव थम गया है। शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 67.98 मीटर रहा। जिले में चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर है। खतरे का निशान 77.724 मीटर है। गंगा में बढ़ाव का क्रम थम जाने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। हालांकि प्रशासन की ओर से सदर और चुनार तहसील क्षेत्र में कुल 37 बाढ़ चौकियों को स्थापित कर कर्मचारियों को मुस्तैद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें