फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ तक बनकर तैयार हो जाएगा गंगा एक्सप्रेस वे : नंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। वाराणसी से हलिया तक जलमार्ग का विकास किया गया है। जलपोतों का संचालन किया जा रहा है। अब इसे प्रयागराज तक करने की तैयारी है। विंध्याचल में भी जलपोतों का ठहराव होगा। इससे पर्यटन के साथ ही व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन




यह जानकारी प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी ने मिर्जापुर के दौरे के दौरान अष्टभुजा डाक बंगले में विशेष बातचीत के दौरान दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सहित कई एक्सप्रेस वे का निर्माण कराया गया है। महाकुंभ से पहले गंगा एक्सप्रेस वे की सौगात देने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में कुल नौ एयरपोर्ट थे। इस सरकार में पांच इंटरनेशनल और 17 डोमेस्टिक एयरपोर्ट हो गए हैं। पुलिस भर्ती में उम्र सीमा में छूट दिए जाने के फैसले को विपक्ष के नेताओं द्वारा अपना एजेंडा बताए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सपा और बसपा सरकारों का एजेंडा था तो पहले क्यों भर्ती नहीं कर ली। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें केवल आश्वासन देना और वायदा करना जानती थीं। हमारी सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने का वायदा किया और उसकी तिथि भी बता दी। इस दौरान प्रदेश में 40 लाख करोड़ से ज्यादा इन्वेस्टमेंट को भी उन्होंने बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में विधायकों के माध्यम से सांस्कृतिक स्थलों का विकास कराया जा रहा है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले के अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचे, यही सरकार का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें